Contemplation Archives - सच्चा शरणम् - साहित्य, भाषा, संस्कृति व अनुभूति

प्रेम प्रलाप
मेरे प्रिय! हर घड़ी अकेला होना शायद बेहतर विकल्प है तुम्हारी दृष्टि में। मैं वह विकल्प नहीं बन सका जो  बनना चाहता था।

मुझे मेरी अतिशय भावनाओं ने मारा, मेरे सारे बेहतर काम दब गये मेरी भावनाओं के प्रकटीकरण में। तुम्हें नियंत्रित लोग, भावनायें, इच्छायें और संयमित व्यक्तित्व चाहिए, जो मैं बन कर दिखा न सका!

मैं विराट प्रेम की थाह में था, सब खो कर भी आपको पाने की अदम्य भावना से भरा, कुछ भी इधर-उधर न हो, इस तीव्र इच्छा से संपृक्त। पर भाग्य अबूझ है मेरे लिये। चन्द्रमा लिखने जाता हूँ, राहु लिख कर लौटता हूँ।

आपकी ऊँचाई के आस-पास भी न पहुँचा। आपके हृदय को दुखाया, अनेकों बार। आपने बहुत बार नजरअंदाज किया, पर हर बार कैसे क्षमा करेगा कोई! तुम्हारा दिया दंड मेरे लिये अनंत में जाने की राह बनेगा।

आपके आने के बाद धरती सुन्दर थी, लगने भी लगी थी, सब कार्य, निर्णय करने का एक उद्देश्य था। आपने सहज ही सारे संकट खत्म कर दिये मेरे लिये। अब कोई संघर्ष न रहा। आकाश की यात्रा की जा सकेगी अब।  धरती पर रहने का उद्देश्य खो गया अब।

निश्चित ही तुम्हें प्यार करना और तुम्हारा प्यार पाना अनूठी उपलब्धियाँं थीं मेरे लिये। जानता हूँ, यह आपकी इच्छा और कृपा से ही संभव हो पाया था।

दैवीय आत्मायें स्वयं किसी की इच्छा नहीं करतीं बिलकुल तुम्हारी तरह, पर उनकी इच्छा सम्पूर्ण सृष्टि करती है। तुमने मुझे वह गौरव दिया, वह संतुष्टि दी, इसके लिये मेरा जीवन कृतकृत्य है, ऋणी है।

शायद उस वक्त मेरी दिशा सही थी, मैं योग्य रहा या न रहा। वह कृपा हमेशा साथ रहेगी मेरे। अब जबकि मेरी दिशा ही ठीक नहीं शायद, और तुमने मुझे मेरे किये का दण्ड दे दिया है, तो दूर कर लोगे मुझे फ़िर भी कैसे दूर हो पाऊँगा मैं?  जो पा लिया है वह कैसे खोयेगा मेरे भीतर से?

मेरी माँग हमेशा से तुच्छ रही, तुम्हारे द्वारा वह माँगे पूरा किये जाने पर तुम्हारा गौरव घटता उसमें। मैं समझता हूँ यह। इसलिये- हर बुरी आदत छोड़ता रहा। पर बुराइयों से मुक्त न हो पाया, तुम्हारे योग्य न हो पाया।

मैंने सदैव तुम्हें कष्ट दिया, हमेशा तुम्हें परेशान किया, उससे तुम्हें छुटकारा ज़रूर मिलना चाहिए।

The post प्रेम प्रलाप appeared first on सच्चा शरणम् - साहित्य, भाषा, संस्कृति व अनुभूति.

रख दूंगा तुम्हारे सम्मुख आकाश, धरती, सूरज और प्रवाह (Video)
इसी  ब्लॉग पर पहले से प्रकाशित रचनाओं के वीडियो बनाने प्रारम्भ किए हैं मैंने। शुरुआत में कुछ कवितायें ही अपलोड करने का विचार था, पर बाद में कुछ महत्वपूर्ण लेख, कुछ मेरे ललित निबंध, कुछ भोजपुरी रचनाएँ अपलोड करने का मन बन गया। एक निष्क्रिय यूट्यूब चैनल में तनिक सांस आयी और कुछ कम्पन हुए।

रम्यांतर नाम का यूट्यूब चैनल अब इस तरह की साहित्यिक रचनाओं के वीडियो आप तक पहुंचाएगा। कुछ रचनाएँ मेरी होंगी, कुछ बाबूजी की, कुछ प्रसिद्ध साहित्यकारों की प्रसिद्ध रचनाएँ होंगी। यह रचनाएँ मेरी प्रिय होंगी, पर बहुतों के मन भाएंगी। अगर चैनल चल निकला तो अपनी गति भी सधेगी, तनिक तेज भी रहेगी। आज प्रस्तुत है इसी ब्लॉग पर पूर्व प्रकाशित रचना ‘याद कर रहा हूँ तुम्हें सँजो कर अपना एकांत‘ का वीडियो स्वरूप। स्वर मेरा है, सारा उद्यम  भी मेरा ही है –

The post रख दूंगा तुम्हारे सम्मुख आकाश, धरती, सूरज और प्रवाह (Video) appeared first on सच्चा शरणम् - साहित्य, भाषा, संस्कृति व अनुभूति.

Diary-डायरी के कुछ पृष्ठ
Diary-डायरी के पन्ने ब्लॉग पर

Diary-डायरी लिखने की आदत बचपन से है। नियमित-अनियमित डायरी लिखी जाती रही। यद्यपि इनमें बहुत कुछ व्यक्तिगत है, परन्तु प्रारम्भिक वर्षों की डायरियों के कुछ पन्ने मैंने सहजने के लिए ब्लॉग पर लिख देना श्रेयस्कर समझा, चूँकि ब्लॉग भी एक Diary-डायरी ही तो है।

01 जनवरी 2002 (09:40 रात्रि)

नये वर्ष का अतिथि सम्मुख है। संदेश हैं जिन्हें निरख रहा हूँ। मैं हर वर्ष इन कार्ड्स में अपनी आत्मीयता के सूत्र ढूँढ़ता हूँ, फूल मिलता है, चटक धूप भी पर गंध नहीं मिलती।

नैराश्य अतार्किक होता है, समझ से पार। हँसी के मुलम्मे इसे ढँक नहीं पा रहे। मैं नये वर्ष की बधाईयों में इसे मार डालने का षढ़यंत्र रच रहा हूँ।

नये वर्ष के एक बधाई कार्ड पर दीर्घ पथ के अंतिम छोर पर विशाल गिरिमाला दिख रही है और उसे आच्छादित करती हुई घनी धुंध। मैं दौड़ कर उस पथ के पार जा रहा हूँ, उस व्याकुल धुंध में तनिक श्वाँस लूँ।

02 जनवरी 2002 (11:10 रात्रि)

मन ठीक है आज। योजनाएँ बनाने का अनोखा राग है मेरे भीतर। काम नहीं करता, योजनाएँ बनाता हूँ, योजनाएँ बनाने के लिए फिर-फिर योजनाएँ बनाता हूँ। अध्ययन से दूर अध्ययन की अनेकों योजनाएँ मैंने बनाई-बिगाड़ी हैं अब तक।

आज फिर कुछ ग्रीटिंग कार्ड्स मिले। सबको खँगाला। उँह! कहाँ रह गया! फिर-फिर देखा।

तुमने तो पठाया था, पथ में विरम गया। तुम्हारा भेजा हुआ (मन का ही) मैंने बाँच लिया (मन से ही)। स्वीकारो- ’मंगलमय नव-वर्ष’।

एक कविता सुबह से अठखेलियाँ कर रही है मन में। देखूँ कागज पर कब ठिठक सजती है।

03 जनवरी 2002 (09:10 रात्रि)

प्रेम के नाम पर इस संसार में जो कुछ भी होता है, उसे मैं प्रशंसा की दृष्टि से देखता हूँ। ऐसा न होता तो ठीक होता। तुम आज कैसे विहँस रहे थे उस घड़ी.. मैं तो दूर खड़ा था, यद्यपि तुममें ही निमग्न। मेरे अलावा किसी और से तुम्हारी सामीप्य! मैं जल-बुझ क्यों नहीं जाता। प्रेम में हूँ इसलिए तुम्हारा अपर-वार्तालाप मुझे स्वयं से हो रहा लगता है। मैं सराह रहा था तुम्हें, क्या खूब हैं तुम्हारी भंगिमायें।

हृदय की ध्वनि-सुदूर होकर भी पास होने का अनुभव। मुझे पता है, सामाजिक बाधायें या आकर्षण खींच लेंगे तुम्हें, समय तो वहीं बीतेगा तुम्हारा, पर गहरे अन्तर गुनगुनाया जाऊँगा मैं ही(जानता हूँ)।

कविता आज भी इधर-उधर घूमती रही, पर लिख कर बाँध नहीं सका उसे।

बाबूजी ने पढ़ने के लिए बहुत सारी सामग्री दे दी है। प्रमाद का अवकाश नहीं है, यद्यपि बाबूजी ऐसी कोई बात नहीं कहते। कर्तार सिंह दुग्गल की कहानी ’कहानी कैसे बनी’ से शुरुआत करनी है।

05 जनवरी 2002 (08:47 रात्रि)

अखबार की कतरनों में ही दिन भी कटता चला गया। दिन भर पुरानी कतरनों को छानता रहा, कुछ फेंक दिया, कुछ रख छोड़ा। कतरनों में ही खोजता रहा पूरे का पूरा पृष्ठ।

शाम की चाय पी तो सारी कतरनें चाय के पानी में डूब कर गल-सी गयीं।

रात हो गयी है-डायरी लिख रहा हूँ।

06 जनवरी 2002 (08:35 रात्रि)

सात बजे आँख खुली-ठंडक ने पाठ पढ़ा दिया।

जल की शीतलता को केवल हृदय ने आत्मीयता से ग्रहण किया, शेष जिह्वा तो लाचार हो उठी, दाँत अवश पिघलने लगे।

शीत में स्वेद का मन हो आया। दूर तक निकल गया, दौड़ते हुए। लौटा तो श्वाँस तीव्र थी, स्वेद अभी भी लजा रहा था। पता था दौड़ में कमी होगी, पर चूतियापा पसीने का समझ आया।

उपलब्धि प्रयास का मर्म उघाड़ कर रख देती है।

मेरा पसीना तुम्हारे हाथों से पोंछा जा सकेगा कभी! आज फ़िर तुम्हारा स्मरण हुआ।

07 जनवरी 2002 (10:05 रात्रि)

सामाजिक व्यस्तताओं की गर्मी ने पूरे दिन को वाष्प बनाकर उड़ा दिया।

सुबह 09:30 बजे मास्टर साहब आये, याद दिलाने कि मेरे भीतर का विद्यार्थी अभी बचना चाहिए। तीन ट्यूशन करके लौटे थे, उन विद्यार्थियों की मेधा का बखान कर रहे थे। मैं अनुमान लगा रहा हूँ, क्या छः सात वर्ष पहले मेरी पढ़ाई के समय मास्टर साहब दूसरों से ऐसे ही बखानते होंगे मुझे! उन्होंने कहा एक लड़की है, उनकी विद्यार्थी है; बहुत सुन्दर है, शादी योग्य है। मैं कैसा रहूँगा उसके लिए? मैंने कहा. “खाने का वक्त हो रहा है, खा लीजिए”।

शाम आ गयी। आज सदा ही चुप रहने वाले ने मेरे सम्मुख मुँह खोलकर कुछ कहा, हँस भी दिया। तो आज प्रारम्भ में वह चुप रहने वाला चुप रहा, अच्छा लगा। फिर मुँह खुला, बोलने लगा तो और भी अच्छा और हँस दिया  तो अच्छे से भी अच्छा।

आज ही सन्नाटे का छन्द टूटा, मैं विहँस पड़ा।

09 जनवरी 2002 (09:55 रात्रि)

सुबह बाबूजी ने मूल्यों की बात की, वे मूल्य जिनसे भारतीय मानस अभिन्न रूप से संयुक्त है। उन्होंने मेरे अति आस्तिक भाव पर चोट की है, सतही बौद्धिकता को नकारने का प्रण लिया है मुझसे और ऐसी किसी भी क्रिया, क्रान्ति और उद्यम से बचने को कहा है जो निष्प्रेम हो। मैं समझने का प्रयास कर रहा हूँ, बाबूजी मुझसे आडम्बर, झूठे गुरुओं एवं छद्म बौद्धिकों की  भीड़ से अलग कुछ और ही ढूँढ़ने को कह रहे हैं।

शाम को ’स्वामी विवेकानन्द’ का एक बड़ा चित्र फ्रेम करा लाया। जानता हूँ यह चित्र सदैव प्रतिध्वनित करेगा-’उत्तिष्ठत् जाग्रत…।

आज गीताप्रेस से प्रकाशित ’श्री मद्भगवद्गीता’ पढ़ने के लिए उठायी है।

The post Diary-डायरी के कुछ पृष्ठ appeared first on सच्चा शरणम् - साहित्य, भाषा, संस्कृति व अनुभूति.

शिशिर बाला
साढ़े छः बजे हैं अभी। नींद खुल गयी है पूरी तरह। पास की बन्द खिड़की की दरारों से गुजरी हवा सिहरा रही है मुझे। ओढ़ना-बिछौना छोड़ चादर ले बाहर निकलता हूँ। देखता हूँ आकाश किसी बालिका के स्मित मधुर हास की मीठी किरणों से उजास पा गया है। सोचता हूँ, कौन मुस्करा रहा है अभी! शशक-सा ठिठकता हूँ, निरखता हूँ, फिर चलने लगता हूँ।

मन में एक उपस्थिति की प्रतीति निरन्तर कर रहा हूँ। ठिठक-ठिठक-सा जा रहा हूँ- कौन खड़ा है सामने? जल की सरसिज कलिका-सी अँगड़ाई लेती कौन खड़ी है वहाँ! मन के सरोवर की मरालिनी-सी कौन है वहाँ! मैं उत्कंठित हूँ, चेतना अ-निरुद्ध सोच रही है। पूछना चाह रहा हूँ, ’धुंध के भीतर छिपी तुम कौन हो?’ कौन हो तुम आँसुओं की भाषा की तरह मूक!

आगे बढ़ता हूँ, निपट रही है धुंध। थोड़ी उजास दिखती है-बाहर भी, भीतर भी। चिन्तन चल रहा है, कौन है वह! क्या उषा के अरुणिम गवाक्ष से झाँकता सविता है या आलिंगन में समा जाने की व्याकुलता सँजोती बाहों की तन्मय कविता है वह! कौन है वह? नेत्रों का आभास पा रहा हूँ- मधु प्याले ढरक रहे हैं। कौन खड़ा है वहाँ? कल्पना के अनगिन रूप बन-सज रहे हैं। सजग देख रहा हूँ, नवल नील परिधान युक्त आकृति। मुग्ध हो रहा हूँ। निहार रहा हूँ वह अकृत्रिम रूप।

आँकने के बाहर है यह सौन्दर्य…

अभी प्रारम्भ ही हुए आषाढ़ की सजल घटा-सी श्यामल लटें बिखराये, फेन की तरह उजले दाँतों में चंचल छिटक रहा अंचल-कोर दबाये, अपने चपल हाथों से बार-बार खिसकते अरुण-दुशाले को सम्हालते कोई खड़ा है वहाँ! अरुणाभ अधर और चन्द्र की विमल विभा से भी छाला पड़ जाने वाली कोमल तन वाली वह कौन खड़ी है वहाँ! कैसे बखानूँ वह अप्रतिम रूप? झुकी हुई आँखें हैं, उज्ज्वल तन, जैसे पूर्णिमा की रात ही मुदिता होकर सामने आ खड़ी है। आँकने के बाहर है यह सौन्दर्य।

मन चहक-चषक में भर लेना चाहता है वह मधु-रूप। चितवन आकर ठहर गयी है भीतर। फिर-फिर निहारता हूँ। कहीं यह मेरे मन के कुसुमित कानन की तरुणी अभिलाषा तो नहीं। कहीं यह मेरी छुपी हुई प्यास, मुझ व्यथित-तृषित चातक की स्वाति-सलिल पिपासा तो नहीं। क्यों बावला हो रहा हूँ मैं! मैं भ्रमित मतवाला वसंत क्यों हो रहा हूँ? कौन है, कौन है वहाँ?

दुर्निवार है तुम्हारा सम्मोहन शिशिर बाला

मैं अभागा, दुबका रह जाता था निद्रा-गलियारों में। आज बाहर आया हूँ, तो दिख रहा है यह अनुपम सौन्दर्य। तुम जो भी हो खड़ी, यूँ ही बाँटती रहो अपनी मदिर चितवन। चाह नहीं कि मुझे अंक भरो, सुमन माल पहनाओ, जलद-दामिनी-सी गले लगो। बस ऐसे ही खड़ी रहो अपने पूरेपन के साथ, सम्पूर्ण सौन्दर्य-विस्तार समेटे। मन संतुष्ट है। प्रश्न भी कहीं पिछलग्गू हो गया है तुम्हारे सौन्दर्य-सम्मुख। कौन हो तुम?

यूँ ही खड़ा रह गया हूँ देर तक। नहीं जानता कौन है वहाँ, पर लगता है शिशिर ही रूप धर आ खड़ी है। दुर्निवार है तुम्हारा सम्मोहन शिशिर बाला!

The post शिशिर बाला appeared first on सच्चा शरणम् - साहित्य, भाषा, संस्कृति व अनुभूति.

तुमने मुझे एक घड़ी दी थी
तुम्हें याद है… तुमने मुझे एक घड़ी दी थी- कुहुकने वाली घड़ी। मेरे हाँथों में देकर मुस्कुराकर कहा था, “इससे वक्त का पता चलता है। यह तुम्हें मेरी याद दिलायेगी। हर शाम चार बजे कुहुक उठेगी। आज भी….चार ही न बज रहे हैं अभी…लगता है बाकी हैं कुछ सेकेण्ड।” फिर तुम खिलखिलाकर हँस पड़े..और अचानक ही वह कुहुक उठी।

आज वर्षों के अंतराल पर तुम्हें देखा है। घड़ी कुहुक उठी है। चार तो नहीं बजे…. फिर क्यों? हर शाम चार बजे घड़ी कुहुकती रही, मैं तुम्हारी यादों में निमग्न सुध-बुध खोता रहा…. तुम्हारी वह अंतिम मुस्कान, और फिर तुम्हारी वह खिलखिलाहट! दुर्निवार…! मैंने कई बार महसूस किया ढलती हुई शाम में घंटो सोचते, उग आये चंद्रमा की चाँदनी-सी विस्तरित होती तुम्हारी खिलखिलाहट के बारे में… सोचता रहा, सोचता रहा…. सोच न सका, समझ न सका।

तुमने मुझे एक घड़ी दी थी, घड़ी वैसे ही चल रही है

आज वर्षों के अंतराल पर तुम मिले हो। घड़ी वैसे ही चल रही है….चार बजे कुहुक रही है। वर्षों तक समझ न पाया, पर आज शायद तुम्हारा इशारा समझ रहा हूँ, समझ पा रहा हूँ। क्षण को अक्षुण्ण बनाये रखने की अदम्य अभीप्सा मुझे सौंपकर तुमने समझा दिया कि ऐसे ही किसी क्षण को अनन्त समय तक अ-व्यतीत बनाये रखने की संघर्षमयता में न जाने कितने अमूल्य क्षण बीतते चले जाते हैं। अनवरतता का मोह ही ऐसा है। तुम्हारी उद्भावना न समझी थी उस वक्त।

मैं सोच रहा हूँ, तुमने उस क्षण को जी लिया…. फिर चल पड़े। मैंने उस क्षण को पकड़ लिया…. अटक गया। उस विशेष काल को विराट-काल से घुला-मिला दिया तुमने, मैंने उसे बाँध लेने की कोशिश की। क्या मैं समझता न था कि मनुष्य घड़ियों से कब बँधा है?  घड़ियाँ हमेशा कुहुकती रही हैं, हँसती रहीं हैं उस पर। यद्यपि हम दोनों ने उस क्षण को विराट से लय कर देना चाहा, शाश्वत बना देना चाहा…. तुमने उस क्षण-विशेष को सततता के सौन्दर्य में परखा… मैंने उस क्षण-विशेष की साधना से उसे ही सतत बना देना चाहा।

क्या ऐसा हो सकता है कि बरसों बाद भी मनुष्य, उसका कोई एक अनुभव, उसका बोध- सब गतिहीन होकर ठहरा रह जाय! क्या यह स्थिरता है- प्रेम की स्थिरता! तुमने मुझे एक घड़ी दी थी, वो तो चल रही थी… चार बजना, उसका कुहुकना गति की सूचना थी। क्षण अटका नहीं था चार पर, क्षण का अनुभव था, जो चार की सापेक्षता में स्थायी हो गया था।

बस यूँ ही….

रंग-गंध-मिलन क्षणिक मादक

मिल गयी है फूल की वह  गंध
जाकर रंग से...
ढूँढ़ना मत अमरता।

सज गया है वह अनोखा राग
जाकर गीत पर...
खोजना मत सततता।

रंग-गंध-मिलन क्षणिक मादक
वियोग की करुण कथा है,
राग तो आकाश में लय हो उठेगा
मनोवांछा की व्यथा है।

The post तुमने मुझे एक घड़ी दी थी appeared first on सच्चा शरणम् - साहित्य, भाषा, संस्कृति व अनुभूति.

मगर सूर्य को क्यूं लपेटा?
अपनी पिछली प्रविष्टि (हे सूर्य : कविता – कामाक्षीप्रसाद चट्टोपाध्याय) पर अरविन्द जी की टिप्पणी पढ़कर वैसे तो ठहर गया था, पर बाद में मन ने कहा कि कुछ बातें इस प्रविष्टि के संदर्भ में करना जरूरी है, क्योंकि लगभग यही प्रश्न ज्यों का त्यों मेरे मस्तिष्क में भी इस कविता को पढ़कर उठा था- मगर सूर्य को क्यूं लपेटा? और लगभग इसी तरह की जिज्ञासा की प्रेरणा ने यह प्रविष्टि पोस्ट करा दी थी। आपके सम्मुख है इस उत्प्रेरित मस्तिष्क का चिन्तन।

प्रस्तुत कविता चिरपरिचित सूर्य की ओर अभीप्सा की आकुलता है। सूर्य निदर्शन है आत्मा का और अनन्त शक्ति सम्पन्न प्रेरक प्राण का। श्रुति का निदर्शन भी है – “सूर्यो आत्मा जगतस्तस्तुथष्च।“ उस सूर्य की तलाश कोई नवीन नहीं है, वह चिरपरिचित है, बहुपरिचित है। कवि की छटपटाहट है कि वह अपने परम चिरपरिचित की पहचान नहीं कर पा रहा है क्योंकि उत्तरी हवा चल रही है। इस उत्तरी हवा की विवेचना की मांग भी जरूरी थी। उत्तरी हवा अर्थात पूर्व का नहीं, बाद का उच्छलन; पूर्ववर्ती नहीं उत्तरवर्ती संस्कृति की भौतिकवादी धारा।

वैज्ञानिक का पूर्ण प्रयास है कि ’हार्ट’ को प्लास्टिक का बना देगा और हृदय का काम निष्पन्न हो जायेगा। दृष्टि श्वान की लगा देगा और गयी हुई आँख का कोटा पूरा हो जायेगा। वैज्ञानिक का प्रयास रिक्तता की भरपाई करने का है, पर कवि का जो दर्द है उसकी भरपाई कैसे हो? हृदय की धड़कन के भीतर उठने वाले उच्छ्वास प्लास्टिकी ह्रुदय दे सकता है क्या? नैन का आकर्षण, उसका सलोनापन, उसकी अनकही बातों के कह देने का गुर कुत्ते की आँख दे सकती है क्या ? और प्लास्टिक का मन जो ज्योतियों में ज्योति का रूप है- “ज्योतिषांज्योतिरेकम्” उसे चौदह कैरेट सोने में पाया जा सकेगा क्या?

वर्तमान भौतिक चाकचिक्य और विशिष्ट ज्ञान की आंधी में खोये हुए प्राण की छटपटाहट, आत्मानुसंधान, शिवसंकल्पात्मक मन – यही लेखक की बहुपरिचित सूर्य की सम्पदा है, जो गुम हो रही है, हो गयी है। रहा वह परिचित ही पर अपरिचय की धूल में ऐसा ढंक गया है कि पहचान में नहीं आता । अपने इसी अन्तर्ज्योति की खोज के लिये बेचैनी इस कविता की मूल भावना है। अब कवि बस इतना ही कह कर लम्बी साँस ले रहा है –

“हे बहु-परिचित सूर्य !

नहीं पा रहा हूँ तुम्हें नये सिरे से पहचान,

पहचान नहीं पा रहा ….”

और कविता का प्रारम्भ जिस व्याकुलता से हुआ है, उसका अन्त भी उसी व्याकुलता में दिखता है जब वह फिर पुकारने लगता है, कहाँ हो तुम? –

“हे सूर्य,

हे बहुपरिचित सूर्य!”

सूर्य आत्मा का, प्राण का प्रतीक है। क्या प्राण का चला जाना वैज्ञानिक लौटा सकता है। उसका Substitute क्या है? आत्मा मर गयी तो उसका जीवन कैसे देगा? यही आत्म विभूति, यही प्राणवत्ता ही मानव का स्वरूप है, अपना परम धन है। इसी बहुपरिचित सूर्य को वैज्ञानिक उपलब्धि के बीच में खोज रहा है, और कारण सीधा लग रहा है कि उत्तरी हवा ने सारी गड़बड़ी कर दी है। उत्तर, उत्तर तो है, लेकिन वह मरे हुए का सिर सम्हालने वाली दिशा है। पूर्व दिशा ही प्राण की दिशा है, इसलिये पूर्वी बयार नहीं मिली तो उत्तरी में पहचान खोना, परिचय खोना तो सहज संभव है।

The post मगर सूर्य को क्यूं लपेटा? appeared first on सच्चा शरणम् - साहित्य, भाषा, संस्कृति व अनुभूति.

अकेलापन
अज्ञेय की पंक्ति- “मैं अकेलापन चुनता नहीं हूँ, केवल स्वीकार करता हूँ”- मेरे निविड़तम एकान्त को एक अर्थ देती हैं। मेरा अकेलापन अकेलेपन के एकरस अर्थ से ऊपर उठकर एक नया अर्थ-प्रभाव व्यंजित करने लगता है। मेरा यह एकान्त संवेदना का गहनतम स्वाद चखते हुए, अनेकानेक अनुभूत-अनानुभूत सत्यों को खँगालते हुए मुझे सम्पूर्ण मानव जाति के अन्तःकरण से जोड़ता है। फिर एकान्त में ठहरा हुआ यह मन-मस्तिष्क सम्पूर्ण समाज से अपने को व्यवहृत होते देखता है। स्मृति के अनगिन वातायन खुलते हैं। अपनी दैनंदिन जीवन-सक्रियता में बटोरी हुई सूर्य-मणियाँ स्मृति की गहरी अंधकार भरी गुफा में डाल दिया करता था, यह एकान्त शायद उन्हीं सूर्य-मणियों का पुनरान्वेषण है।

इस पुनरान्वेषण में ’अज्ञेय’ पुनः याद आते हैं-

“क्या अकेला होकर ही मैं अधिक समाज-संपृक्त न हुआ होता ?”

मतलब, अकेला होना सबके साथ होना है!

सच ही तो है, साहित्य का भी एक अर्थ यही तो व्यंजित करता है- सहितौ- सबके साथ होना ।

The post अकेलापन appeared first on सच्चा शरणम् - साहित्य, भाषा, संस्कृति व अनुभूति.

लू शुन (Lu Xun) ने कहा
Quote by Lu Xun

यदि आप एक ही विषय पर काम करते रहें तो अवश्य ही उसके चरम तक जा पहुँचेंगे। इसकी चिंता न करते हुए यदि आप निरंतर उसी विषय से सम्बन्धित नयी-नयी चीजों पर प्रकाश डालते रहें तो लोग समझेंगे कि अपनी हँसी आप स्वयं उड़ा रहे हैं। इसके बावजूद आप निरंतर काम करते रहें और अपने साथ कुछ समर्थकों को भी इकट्ठा कर लें तो जाहिर तौर पर लोग इसे सामान्य रूप में लेने लगेंगे। फिर आप निश्चिंत होकर अपना काम तो करते ही रहेंगे….उसमें पूरी तरह सफल भी हो सकेंगे।

<audio controls src="https://ia904600.us.archive.org/25/items/lu-xun-quote/LuXunQuote.m4a"></audio>

The post लू शुन (Lu Xun) ने कहा appeared first on सच्चा शरणम् - साहित्य, भाषा, संस्कृति व अनुभूति.

भोर की हवा और मेरी नियति
हमेशा बाहर की खिड़की से एक हवा आती है- भोर की हवा, और चुपचाप कोई न कोई संदेश सुना जाती है। भोर की नित्य शीतलता से सिहर गयी यह हवा क्या कहने, समझाने आती है रोज सुबह, पता नहीं? पर फूल-पत्तियों, वृक्षों, वनस्पतियों, दिग-दिगन्तों से सानुराग गलबहियाँ करती यह हवा मेरे सोये मन को, मस्तिष्क को चेतन कर चिंतन का एक छोर थमा जाती है।

भोर की हवा और मेरी नियति कैसे जुड़ी है

सोचता हूँ यह हवा गति है। सापेक्ष गति ही जीवन है। जीवन एक नियति। जीवन की यह नियति- दिन, महीने की नियति, संवत्सर की नियति या एक पूरे युग की नियति है। हर क्षण और हर युग अपनी नियति में अन्य क्षणों और युगों से अलग होता है। जैसे अभी हवा के स्पर्श से उपजी अनुभूति की नियति, या विशेष क्षण के अपर हो जाने के बाद निर्मित हुए इस लेखन-क्षण की नियति। और इस सबके अन्दर या बाहर चलता रहता है आदमी- मेरी तरह- अपनी नियति के साथ या अपनी नियति पर ही कदम रखता हुआ।

अभी जब यह लिख कर उठूँगा, तो कुछ देर बाद नहा-धो कर कुछ श्लोक पाठ करुँगा। कई बार कई अवसरों पर अनगिनत श्लोकों का पाठ भर कर लिया करता हूँ। सोचता हूँ, यह श्लोक का पढ़ भर लेना भी एक कार्य है, एक प्रयोजन- अच्छी और बुरी नियति से जुड़ी एक कथा बनती जाती है इस श्लोक पठन से।

अनेकों प्रातः-चेतन मनुष्यों द्वारा पढ़े जाते गये ये श्लोक युगों-युगों से पढ़े जा रहे होंगे, और धीरे-धीरे इस पृथ्वी के लिये पृथ्वी पर ही घटित होने वाली एक कथा निर्मित हो गयी होगी। यह कथा शाप की कथा होगी या फिर वरदान की भी। ऐसा भी होता होगा कि कई बार यह शाप और वरदान की कथायें एक दूसरे का प्रतिबन्ध और प्रतिकार्य बन जाती होंगी, और फिर निर्मित होती होगी श्लोक पठन से निर्मित कथा की नियति।

अभी मैं चला- अपनी नियति वहन करता, समष्टिगत नियति से अपनी व्यष्टिगत नियति को बटोरता- रोज की तरह।

The post भोर की हवा और मेरी नियति appeared first on सच्चा शरणम् - साहित्य, भाषा, संस्कृति व अनुभूति.

मैं क्या हूँ?
अपनी कस्बाई संस्कृति में हर शाम बिजली न आने तक छत पर लेटता हूँ। अपने इस लघु जीवन की एकरस-चर्या में आकाश देख ही नहीं पाता शायद अवकाश लेकर। और फिर आकाश को भी खिड़कियों से क्या देखना। तो शाम होते ही, अंधेरा गहराते ही कमरे में बिखरी इन्वर्टर की रोशनी अपने मन में सहेज छत की ओर रुख करता हूँ। चटाई बिछाकर लेट जाता हूँ। तत्क्षण ही छत पर बिखरी निस्तब्धता पास आकर सिर सहलाने लगती है, आँखें कुछ मुँद सी जाती हैं। फिर तो झूम-झूम कर सम्मुख होती हैं अनगिनत स्मृतियाँ, कुछ धुँधली तस्वीरें, और………न जाने किसकी सुधि जो कसकती है अन्तर में, व्यथित करती है।

मैं क्या हूँ? जानना इतना आसान भी तो नहीं!

मुक्ताकाश के नीचे इस लघु शयन में एक स्वर बार-बार प्रतिध्वनित होता है इस एकाकी अन्तर में। मन का निर्वेद पिघलने लगता है। स्वर के पीछे छिपी असंख्य संभावनाओं का चेतस भाव मन को कँपाने लगता है। मैं अचानक ही अपने को ढूँढने लगता हूँ, अपने अस्तित्व की तलाश में लग जाता हूँ।

इस मुक्ताकाश के नीचे मैं स्वयं को प्रबोध देते हुए पूछ्ता हूँ स्वयं से-

मैं क्या हूँ?- क्या सुनहली उषा में जो खो गया, वह तुहिन बिन्दु या बीत गयी जो तपती दुपहरी उसी का विचलित पल; या फिर जो धुँधुरा गयी है शाम अभी-अभी उसी की उदास छाया?

अथवा, जो सम्मुख हो रही है इस अन्तर-आँगन में वही ध्वनि, या किसी सुदूर बहने वाली किसी निर्झर-नदी का अस्पष्ट नाद?

अथवा, बार-बार कानों में जाने अनजाने गूँज उठने वाली किसी दूरागत संगीत की मूर्छित लरी या फिर जिस आकाश को निरख रहा हूँ लगातार, उस आकाश का एक तारा?

मैं क्या हूँ?- जानना इतना आसान भी तो नहीं!

पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य की एक आध्यात्मिक पुस्तक है इसी नाम से – मैं क्या हूँ?  तनिक गम्भीर। पठनीय है। यहाँ पढ़ सकते हैं।

The post मैं क्या हूँ? appeared first on सच्चा शरणम् - साहित्य, भाषा, संस्कृति व अनुभूति.