शैलबाला शतक

13   Articles in this Category

भोजपुरी भाषा में जगतजननी माँ शैलबाला का स्तवन-वन्दन-आत्मनिवेदन और समर्पण है यह रचना। कहीं कोई बनावट नहीं, कोई सजावट नहीं, कोई दिखावट नहीं, बस अपनी माई के चरणों में सहज प्रणति के छन्द हैं यह। इस रचना की जैसे हर पंक्ति आशीर्वाद होती गयी और माँ की वन्दना से निहाल होता गया रचनाकार। अनेकों झंझावातों में उलझी हुई जीवन की गति को जगदम्बा की ही शरण सूझी। अभाव-कुभाव-दुर्भाव में विक्षिप्त स्वभाव को शैलबाला के बिना कहाँ से सम्बल मिलता! इसलिए शैलबाला शतक में सहज वाणी में सहज प्रवाह को सरस्वती की सनकार मिली! शैलबाला शतक के छन्द पराम्बा के चरणों में अर्पित स्तवक हैं। यह छन्द विगलित अन्तर के ऐकान्तिक उच्छ्वास हैं। इनकी भाव भूमिका अनमिल है, अनगढ़ है, अप्रत्याशित है। भोजपुरी भाषा के इच्छुरस का सोंधा पाक हैं यह छन्द। इस रचना में भोजपुरी की लोच में, नमनीयता में सहज ही ओज-प्रासाद गुम्फित हो गया है। लोकभाषा की ’लोकवन्द्य’ शक्ति का परिचय देते हैं यह छन्द।

Explore

शैलबाला शतक: भोजपुरी काव्य रचना (बारह)

By Himanshu Pandey

करुणामयी जगत जननी के चरणों में प्रणत निवेदन हैं शैलबाला शतक के यह छन्द! शैलबाला शतक के प्रारंभिक चौबीस छंद…

शैलबाला शतक: भोजपुरी स्तुति काव्य (ग्यारह)

By Himanshu Pandey

शैलबाला शतक स्तुति नयनों के नीर से लिखी हुई पाती है। इसकी भाव भूमिका अनमिल है, अनगढ़ है, अप्रत्याशित है।…

शैलबाला शतक: भोजपुरी स्तुति काव्य (दस)

By Himanshu Pandey

शैलबाला शतक शैलबाला शतक नयनों के नीर से लिखी हुई पाती है। इसकी भाव भूमिका अनमिल है, अनगढ़ है, अप्रत्याशित…

शैलबाला शतक: भोजपुरी स्तुति काव्य (नौ)

By Himanshu Pandey

शैलबाला शतक: स्तुति काव्य नयनों के नीर से लिखी हुई पाती है। इसकी भाव भूमिका अनमिल है, अनगढ़ है, अप्रत्याशित…

शैलबाला शतक: भोजपुरी स्तुति काव्य (आठ)

By Himanshu Pandey

शैलबाला शतक: भोजपुरी स्तुति काव्य: 37-48  पूत भयों अस लोलक लइया सबै पुरुखा की बड़ाई बहाई माई की ड्यौढ़ी पै…

Exit mobile version