शैलबाला शतक

13   Articles in this Category

भोजपुरी भाषा में जगतजननी माँ शैलबाला का स्तवन-वन्दन-आत्मनिवेदन और समर्पण है यह रचना। कहीं कोई बनावट नहीं, कोई सजावट नहीं, कोई दिखावट नहीं, बस अपनी माई के चरणों में सहज प्रणति के छन्द हैं यह। इस रचना की जैसे हर पंक्ति आशीर्वाद होती गयी और माँ की वन्दना से निहाल होता गया रचनाकार। अनेकों झंझावातों में उलझी हुई जीवन की गति को जगदम्बा की ही शरण सूझी। अभाव-कुभाव-दुर्भाव में विक्षिप्त स्वभाव को शैलबाला के बिना कहाँ से सम्बल मिलता! इसलिए शैलबाला शतक में सहज वाणी में सहज प्रवाह को सरस्वती की सनकार मिली! शैलबाला शतक के छन्द पराम्बा के चरणों में अर्पित स्तवक हैं। यह छन्द विगलित अन्तर के ऐकान्तिक उच्छ्वास हैं। इनकी भाव भूमिका अनमिल है, अनगढ़ है, अप्रत्याशित है। भोजपुरी भाषा के इच्छुरस का सोंधा पाक हैं यह छन्द। इस रचना में भोजपुरी की लोच में, नमनीयता में सहज ही ओज-प्रासाद गुम्फित हो गया है। लोकभाषा की ’लोकवन्द्य’ शक्ति का परिचय देते हैं यह छन्द।

Explore

शैलबाला शतक: भोजपुरी स्तुति काव्य (सात)

By Himanshu Pandey

शैलबाला शतक नयनों के नीर से लिखी हुई पाती है। इसकी भाव भूमिका अनमिल है, अनगढ़ है, अप्रत्याशित है।करुणामयी जगत…

शैलबाला शतक: भोजपुरी स्तुति काव्य (छः)

By Himanshu Pandey

शैलबाला शतक भगवती पराम्बा के चरणों में वाक् पुष्पोपहार है। यह स्वतः के प्रयास का प्रतिफलन हो ऐसा कहना अपराध…

शैलबाला शतक: भोजपुरी स्तुति काव्य (पाँच)

By Himanshu Pandey

प्रस्तुत हैं शैलबाला शतक के चार और कवित्त! करुणामयी जगत जननी के चरणों में प्रणत निवेदन हैं यह चार कवित्त!…

शैलबाला शतक: भोजपुरी स्तुति काव्य (चार)

By Himanshu Pandey

शैलबाला शतक: भोजपुरी स्तुति काव्य के चार और कवित्त प्रस्तुत हैं! करुणामयी जगत जननी के चरणों में प्रणत निवेदन हैं…

शैलबाला शतक: भोजपुरी स्तुति काव्य (दो)

By Himanshu Pandey

माँ के काली स्वरूप की अभ्यर्थना के चार कवित्त पुनः प्रस्तुत हैं। इस भोजपुरी स्तुति काव्य में शुरुआत के आठ…

Exit mobile version