‘आशीष जी‘ से पूछकर अपने ब्लॉग ‘नया प्रयत्न‘ को इस ब्लॉग में विलयित कर चुका हूँ । मेरी पोस्ट को फीड से पढ़ने वाले लोगों तक मेरी नयी फीड पहुँची ही नहीं । परिणामतः एक भी कमेन्ट नही आया – ‘काल पुरुष को नमस्कार‘।
फ़िर संपर्क किया प्रथम–पुरुष ‘अंकित‘ से । अंकित ने सुझाया, मैंने नयी फीड से अपने ब्लॉग को कृतकृत्य किया । वैसे अंकित के निर्देश से पुरानी फीड को भी सुधार दिया गया है, पर एहतियातन नयी फीड भी तैयार कर दी मैंने। पुराने सब्स्क्राइबर से निवेदन है कि वो मुझ पर अपने स्नेह का ख़याल करते हुए जांच लें कि पुरानी फीड से ही उन्हें मेरी नयी पोस्ट की जानकारी मिल रही है या नहीं ? यदि नहीं तो कृपया नयी फीड की सदस्यता ले लें, जिससे मेरी प्रविष्टियाँ पढी जा सकें। यह है मेरा नया फीड URL – http://feeds2.feedburner.com/himanshupandey.
कृपया टिपण्णी से बताने का कष्ट करें कि पुरानी फीड से पढ़ पा रहे है या नहीं । साभार ।

Categorized in:

Ramyantar,

Last Update: June 19, 2021

Tagged in: