Signature

एक कागज़
तुम्हारे दस्तख़त का
मैंने चुरा लिया था,

मैंने देखा कि
उस दस्तख़त में
तुम्हारा पूरा अक्स है।

दस्तख़त का वह कागज़
मेरे सारे जीवन की लेखनी का
परिणाम बन गया।

मैंने देखा कि
अक्षरों के मोड़ों में
जिंदगी के मोड़ मिले,

कुछ सीधी सपाट लकीरें थीं
कहने के लिए कि
सब कुछ ऐसा ही सपाट, सीधा है
तुम्हारे बिना।

मुझे एक ख़त लिखना
गर हो सके,
क्योंकि वह तो ख़त नहीं,
दस्तख़त था।

Last Update: June 20, 2026

Tagged in: